Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कोविड-19 जांच की सुस्त रफ्तार: यूपी समेत नौ राज्यों को केंद्र ने लिखा पत्र, जांच बढ़ाने के निर्देश

Uttarakhand


Big News Today

देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने नौ राज्यों को पत्र लिखकर कोरोना जांच की सुस्त रफ्तार पर चिंता जाहिर की है। केंद्र की ओर से यह पत्र तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और बिहार सरकार को लिखा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि वह अपने-अपने प्रदेश में कोविड-19 जांच को बढ़ाएं, जिससे संक्रमित व्यक्ति को चिह्नित कर उसे पृथक किया जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने बढ़ते मामलों और सकारात्मकता दर के बीच कोविड-19 परीक्षण में गिरावट की ओर इशारा किया और कहा कि यह चिंता का कारण है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पर्याप्त परीक्षण के अभाव में संक्रमण के सही स्तर का पता लगाना मुश्किल है।

टीकाकरण के बाद भी फैल रहा ओमिक्रॉन
केंद्र की ओर से लिखा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है। कई देशों में टीकाकरण के उच्च स्तर के बावजूद वहां पर कोविड-19 मामलों में अतिरिक्त उछाल देखा गया है। इसलिए कोरोना मामलों में अति गंभीरता की जरूरत है। केंद्र ने कहा कि सभी राज्य जांच में तेजी लाएं और अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच कर संक्रमित को भीड़ के बीच जाने से रोकें, जिससे संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सके।
कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मामले आए सामने
कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। बुधवार को कोरोना के करीब 58 हजार मामले सामने आए थे, लेकिन बुधवार को देश भर में कोरोना का विस्फोट देखा गया और 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं देश में ओमिक्रॉन के मामलों में भी गुरुवार को बड़ा उछाल हुआ और एक दिन में सबसे ज्यादा 495 मामले सामने आए। इसके बाद देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 2630 पहुंच गई है