Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

CBSE Results: 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 87.33 प्रतिशत रहा रिज़ल्ट और लड़कियों ने मारी बाज़ी

Uttarakhand


Cbse बोर्ड का बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय सबसे आगे रहा है, और रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियां आगे रहीं हैं। इस वर्ष 87.33 फीसदी पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 आज, 12 मई को घोषित किया गया। रिजल्ट लिंक, www.results.cbse.nic.in पर एक्टिव है। मार्कशीट डाउनलोड results.digilocker.gov.in से कर सकते हैं। इस लिंक से रिजल्ट देखें। https://cbseresults.nic.in/

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में इस साल त्रिवेंद्रम रीजन सबसे आगे रहा। इस रीजन के 99.91 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, इसके बाद 98.64 फीसदी के साथ बेंगलूरू रीजन दूसरे स्थान पर रहा और 97.40 फीसदी के साथ चेन्नई रीजन तीसरे स्थान पर रहा। रीजन के अनुसार सफलता का प्रतिशत निम्नलिखित हैं:-

त्रिवेंद्रम – 99.91 फीसदी, बेंगलूरू- 98.64 फीसदी, चेन्नई – 97.40 फीसदी, दिल्ली वेस्ट – 93.24 फीसदी, चंडीगढ़ – 91.84 फीसदी, दिल्ली ईस्ट – 91.5 फीसदी, अजमेर – 89.27 फीसदी, पुणे – 87.28 फीसदी, पंचकूला – 86.93 फीसदी, पटना – 85.47 फीसदी

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सीबीएसई रिजल्ट 2023 का इंतजार समाप्त हो गया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 12 मई को सुबह 11 बजे कर दी गई है।

इसके बाद बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है।