Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big breaking :- उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया जारी जानिए क्या रहा परिणाम

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीदसी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 82.63 रहा। शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी है।
उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। 1333 परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक परीक्षाएं हुई। हाईस्कूल में कुल 129778 और इंटरमीडिएट में 113164 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

परीक्षा के बाद 25 अप्रैल से 9 मई 2022 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। विद्यालयी परिषद की सचिव ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम तैयार किया गया। आज रामनगर में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं परिषद के सभापति व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. आरके कुंवर की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।