Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“आंकड़े नहीं जमीनी हकीकत बयां कर रही कि सुरक्षित हैं महिलाएं”: चौहान

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश मे महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर जो कार्य हो रहे हैं वह गैर भाजपा सरकारों के लिए हमेशा ही चुनौती रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रोज 17 महिलाओं-युवतियों से रेप के मामले आ रहे हैं जो देश में सबसे ज्यादा है। राजस्थान दुष्कर्म के मामले मे तीन साल से टॉप पॉजिशन पर है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आंकड़ों के बजाय वस्तु स्थिति पर बात करे। कांग्रेस की सरकारों और वर्तमान भाजपा सरकार मे कहीं से भी तुलना नही की जा सकती है। भाजपा काल मे एक भी मामला ऐसा सामने नही आया जिसमे कोई एफआईआर दर्ज न हुई हो और पड़ताल या कार्यवाही न हो। हालांकि कांग्रेस काल मे अराजकता का वक्त प्रदेश ने देखा और जब एफआईआर दर्ज ही नही होती थी तो कार्यवाही की तो कल्पना ही संभव नही थी।

"कांग्रेस शासित राज्यों का रिकार्ड शर्मनाक, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार राजस्थान मे प्रतिदिन 17 रेप की घटनाएं": मनवीर चौहान, बीजेपी मीडिया प्रभारी

चौहान ने कहा कि कांग्रेस को गैर भाजपा सरकारों का भी रुख करना चाहिए और इससे उसका भ्रम दूर हो जायेगा। महिलाओं-युवतियों के प्रति यौन अपराध के मामले में राजस्थान ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के नक्शे पर अलग पहचान रखने वाले प्रदेश के लिए ये आंकड़े शर्मिंदगी वाले हैं। हाल ही में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB ) के 2021 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान रेप के मामले में देश में पहले नंबर पर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार मे आम आदमी की सुनवाई होती है और कई मामलों मे सीएम ने खुद संज्ञान लेकर मामलों मे कड़ी कार्यवाही हुई है। आज प्रदेश मे कानून का राज है। दूसरे प्रेदेशों से अपराधी पकड़कर सलाखों के भीतर भेजे जा रहे हैं। पहले महिलाएं भय या अन्य कारणों से शिकायत नही करती थी, लेकिन आज वह बेखौफ है और उत्पीड़न का प्रतीकार करती है।

चौहान ने कहा कि सरकार बेटियों को पढाई और सुरक्षा के साथ महिलाओं के उत्थान की दिशा मे कई योजनाएं संचालित कर रही है। महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण हो या उनकी आय बढाने के लिए जो योजनाएं संचालित की जा रही है उसके परिणाम भी दिख रहे हैं.