Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बीजेपी का 30 मई से 30 जून चलेगा महासम्पर्क अभियान, पार्टी मुख्यालय पर हुई पदाधिकारियों की अहम बैठक

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) भारतीय जनता पार्टी का 30 मई से 30 जून तक महासम्पर्क अभियान चलेगा। शुक्रवार देर शाम को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों एवं सांसदों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखण्ड सह प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, अजय भट्ट, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सहित, प्रदेश पदाधिकारी , ज़िलाध्यक्ष , और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति को लेकर चर्चा की गई। 

video: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान पार्ट-1

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक महासम्पर्क अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जाएगा। भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दसवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। पांचों लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं की जाएंगी, पार्टी के सभी लोगों को जिम्मेदारी दी जा रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आने का अनुरोध किया जा रहा है।

video: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान पार्ट-2

बीजेपी अध्यक्ष ने मीडिया के सवाल पर कहा कि बीजेपी कभी दबाव में नहीं आती है, पार्टी हर समय चुनावी मोड में रहती है क्यों लगातार जनता के बीच मे रहते हैं और जनता के मुद्दों से जुड़े रहते हैं।