बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले, अधिकांश निकायों में पार्टी को बढ़त सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहर

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : प्रदेश के नगर निगमों और निकायों में चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा ने अधिकांश निगमों समेत बहुतायत निकायों में पार्टी के निर्णायक जीत की तरफ बढ़ने पर खुशी व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने निकाय नतीजों को सरकार के कामों और पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम पर मुहर बताया है। साथ ही कहा कि अंतिम परिणाम आने तक पार्टी की यह बंपर जीत और अधिक शानदार होने वाली है।

मीडिया को दिए बयान में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खबर लिखे जाने तक के सामने आए नतीजों की भाजपा के बंपर जीत की तरफ बढ़ने का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी बड़े निगमों में हमारे उम्मीदवार निर्णायक जीत की स्थिति में पहुंच गए हैं। इसी तरह नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों में भी बड़ी संख्या में हमारे कार्यकर्ता हैं। और सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। पार्षद, सभासदों एवं वार्ड सदस्यों में रिकॉर्ड संख्या में जीत से अधिकांश निकायों में हम पार्टी का बोर्ड बनाने जा रहे हैं।

महेंद्र भट्ट ने भाजपा को बंपर जीत की तरफ अग्रसर करने के लिए प्रदेश निकाय क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। हम डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि हमारे सकारात्मक प्रचार और पिछले ट्रैक रिकॉर्ड ने असर दिखाया है। भाजपा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। 

पार्टी के पक्ष में आ रहे शानदार परिणामों को उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और  संगठन की सटीक रणनीति का नतीजा बताया। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का उनके प्रयासों के लिए हृदय से अभिनन्दन किया। वहीं शानदार प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं और जीते हारे सभी उम्मीदवारों को भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने जनमानस को भरोसा दिलाया कि पार्टी की तरफ से जो संकल्प पत्र प्रस्तुत किया गया है, उसे हमारे सभी विजयी प्रतिनिधि धरातल पर उतारेंगे। विकास और जनकल्याण के हमारे वादे, मोदी और धामी की गारंटी हैं। साथ ही दावा किया कि निकाय चुनाव के अंतिम परिणाम आने तक भाजपा की जीत और अधिक शानदार बनने वाली है।