Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा कैंट सीट से प्रत्याशी सविता कपूर ने भी भरा आज नामांकन

Uttarakhand



Dehradun Big News Today

कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने भी नामांकन जमा करवा दिया है। नामांकन भरने से पहले वह अपने समर्थकों के साथ कालिका मंदिर पहुंचीं और पूजा कर आगामी चुनाव में जीतने का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि सविता कपूर कैंट विधायक हरबंश कपूर की पत्नी हैं। कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया था। वह लगातार आठ बार विधायक रहे थे।