Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

खुलने लगी है कांग्रेस के वायदों की कलई: चौहान

Uttarakhand


Photo: मनवीर चौहान, बीजेपी मीडिया प्रभारी

देहरादून (Big News Today)

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होते ही कांग्रेस के द्वारा जनता के साथ किये गये वायदो की कलई खुलने लगी है। मीडिया को जारी एक बयान में मनवीर चौहान ने कहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पुरजोर तरीके से इस बात पर जोर दे रहे थे, कि प्रदेश की जनता को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा, लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर हर व्यक्ति को नहीं बल्कि बीपीएल श्रेणी के लोगो को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का सपना देख रही कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर लोगों को बरगलाने की कोशिश करती रही है और उसने सत्ता में आने के लिए लोगों से तमाम तरह से झूठे वायदे किए हैं। कांग्रेस को जनता माफ़ नहीं करने वाली है, क्योंकि कांग्रेस ऐसे हवाई वायदे चुनाव के समय करती रही है। चौहान ने कहा कि अभी दूर दूर तक संभावना नहीं है कि कांग्रेस सत्ता में लौट रही है,लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री की लड़ाई शुरू हो गई है जो कि हस्यास्पद है।