Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

महानगर के कैंट विस क्षेत्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली कांग्रेसियों ने, एकता एवं अखंडता का दिया संदेश

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)
राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही ‘भारत जोड़ो पैदल यात्रा’ के समर्थन में प्रदेश में भी कोंग्रेसी अलग-अलग स्थानों पर पैदल यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। देहरादून महानगर के कैन्ट विधानसभा क्षेत्र कौलागढ़ में कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में रविवार को भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया।

महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा है कि भारत की एकता, अखण्डता तथा देश में सभी धर्मो, वर्गों में भाईचारा कायम रखने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेसजनों द्वारा 7 सितम्बर से कन्या कुमारी से कश्मीर तक की 3500 कि.मी. लम्बी यात्रा निकाली जा रही है। इसी के मद्देनजर उत्तराखण्ड राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसी प्रकार की यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून की कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में भी भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा आज देश में वैमनस्यता का माहौल बनाया जा रहा है तथा देश की जनता को धर्म व जाति के नाम पर बांटने की चेष्टा की जा रही है। कांग्रेस पार्टी का सदैव देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने में विश्वास रहा है तथा आज भी कांग्रेस पार्टी इस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से अपनी परम्पराओं का निर्वहन कर रही है।

पैदल यात्रा में विपुल नौटियाल, देवकी बिष्ट, मोहन जोशी, अमिता छेत्री, शोभा कन्याल, विजय प्रसाद भट्टराई, यशपाल धवन, अनिल बसनैत, राजेंद्र धवन, अभिषेक तिवारी, लकी राणा, शंकर सिंह रावत, लक्ष्मण थापा, पुष्पा भट्टराई आदि सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।