Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर 2-0 की बढ़त हासिल की

Sports


एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने यहां खेले गए दूसरे डे-नाइट एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 275 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 468 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पांचवें दिन चाय के बाद 192 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। वोक्स के अलावा रोरी बर्न्स ने 34, जोश बटलर ने 26, कप्तान जो रूट ने 24 और डेविड मलान ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में झेय रिचर्ड्सन ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। रिचर्ड्सन के अलावा मिचेल स्टॉर्क और नाथन लियोन ने 2-2 व माइकल नासेर ने 1 विकेट लिया।