Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दुष्यंत कुमार गौतम की छवि को धूमिल करने का प्रयास

Dehradun Uttarakhand


देहरादून। पहाड़ी गली चौक विकासनगर में जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार साजिश के तहत भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमित डबराल, मंडल अध्यक्ष (शहर) शुभम गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, ऋषभ अग्रवाल, अरुण मित्तल, वीरेंद्र सिंह बॉबी, सुनीता देवी, खालिद मंसूरी, नीरज ठाकुर, उपासना भार्गव, सुनीत चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि इस प्रकार की राजनीति बंद नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।