Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Aashram 3 Trailer OUT: बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित सीरीज का ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी आश्रम 3

Uttarakhand


Big News Today

बॉबी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज आश्रम 3 का दर्शक बीते कई समय से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के दो सीजन के मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स इसका तीसरा सीजन रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में शो के मेकर्स ने शुक्रवार को इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सामने आए सीरीज के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने दर्शकों के लिए बड़ी जानकारी भी साझा की है। सीरीज के दमदार ट्रेलर को जारी करते हुए मेकर्स ने आश्रम के तीसरे सीजन की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

सामने आए ट्रेलर में एक बार फिर काशीपुर वाले बाबा का साम्राज्य लौट आया है। आश्रम 3 के ट्रेलर के साथ ही एक बार फिर जपनाम की गूंज भी सुनाई देने लगी है। सीरीज के ट्रेलर को देख कहा जा सकता है कि प्रकाश झा ‘आश्रम 3’ में एक नया और बाबा के काले मनसूबों का खतरनाक मायाजाल लेकर आए हैं। ट्रेलर को देख अब इस सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सीरीज के इस नए सीजन में अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर निर्मल बाबा बन आश्रम में दरबार लगाते नजर आएंगे। वहीं, इस सीजन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अपनी बोल्ड और दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाती नजर आएंगी। प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित यह सीरीज दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री देखी जा सकती है। ट्रेलर रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेता बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर किया है।

आश्रम 3 में एक्टर बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका,सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष आदि नजर आएंगे। ‘आश्रम 3’ के सारे एपिसोड 3 जून, 2022 से एम एक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किए जा सकेंगे।

सीरीज की बात करें तो इस सुपरहिट वेब सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। सीरीज को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था। इस सीरीज को मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा ने निर्देशित किया है। सीरीज में बॉबी देओल के अलावा ‘भूपा स्वामी’ के किरदार में चंदन रॉय, ‘पुलिसवाले’ की भूमिका में दर्शन कुमार, ‘बबीता’ के किरदार में त्रिधा चौधरी से लेकर ‘पम्मी’ के किरदार में अदिति जैसे कई स्टार्स नजर आए थे।