Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अंकिता हत्याकांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे सवाल: यशपाल आर्य

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे: उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड की आग पूरे राज्यभर में फैली हुई है इस हत्याकांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगें है। अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखंड सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर बड़े बड़े वादे कर रही है। तमाम संगठन भी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन ज़मीनी हकीकत ये है कि आज जब कोई महिला शोषण का शिकार होती है तब मदद करने न तो सरकार आती है न ही ये संगठन। उल्टा पीड़िता को ही दोषी मान लिया जाता है।
ऐसा ही हो रहा है नैनीताल निवासी मृणाल नेगी के साथ,जो रानीखेत के भुजान में उत्कृष्ट राजकीय विद्यालय में इंग्लिश की प्रवक्ता है। पिछले कई महीनों से मृणाल को उनके ही विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता मिथिलेश्वर सिंह छेड़छाड़, शोषण,अभद्रता, और गंदी गाली गलौज कर परेशान कर रहे है। मृणाल का कहना है कि मिथिलेश्वर सिंह उनके बॉडी पार्ट्स पर भी भद्दे कमेंट्स करते है इसका विरोध करने पर उन्होनें मृणाल के खिलाफ जाल बिछाना शुरू कर दिया,और विद्यालय की एक महिला और प्रिंसिपल का झगड़ा जब हुआ तब मृणाल के ऊपर भी मुकदमा दायर करवा दिया। शासन प्रशासन उक्त प्रकरण का तत्काल संज्ञान ले और न्यायपूर्ण कार्यवाही करे।