Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अमिताभ बच्चन से मिलकर पुस्तक भेंट की फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अफसर केएस चौहान ने, देखिये इन दिनों उत्तराखंड शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन क्या बोले!

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

महानायक अमिताभ बच्चन उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता से अभिभूत हैं, अमिताभ इन दिनों उत्तराखंड में शूटिंग पर हैं। उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात की है। उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉफीटेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत आंनद आ रहा है ।
देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। अमिताभ बच्चन उत्तराखण्ड के लोगों के स्वभाव से भी बहुत खुश हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोगात्मक स्वभाव की भी खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार है।

अभिनेता अमिताभ बच्चन की फ़िल्म “गुड बॉय” पिछले 27 मार्च से ऋषिकेश और देहरादून में हो रही है, इस फ़िल्म की शूटिंग 4 अप्रेल तक उत्तराखंड में होगी। फ़िल्म में उत्तराखंड के कई नवोदित और जूनियर कलाकार भी भाग ले रहे हैं।
उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अफसर केएस चौहान ने कहा कि उत्तराखंड वर्तमान में फ़िल्म शूटिंग का हब बन चुका है। फ़िल्म शूटिंग से पर्यटन का साथ साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।