Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अल्पसंख्यकों की बन्द पडी दुकानों को खोलने की मांग, डीएम को ज्ञापन           

Uttarakhand






Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big news today)। झण्डे मौहल्ले में अल्पसंख्यकों की बन्द पडी दुकानों को खोलने तथा हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


आज विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों तथा उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया तथा प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट श्री तिवारी ने ज्ञापन लिया तथा आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपेक्षा कि वे झण्डा मौहल्ला दुकान को शान्तिपूर्ण खोलने के लिये हाईकोर्ट के फैसले को लागू कर विरोध कर रहे आरोपियों पर कानूनके हिसाब हस्तक्षेप करें, सिटी मजिस्ट्रेट अपने स्तर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मामले शान्तिपूर्ण समाधान नहीं निकाला तो आन्दोलन होगा।

इस अवसर यूकेडी के नेता लताफत हुसैन, प्रमिला रावत, सीपीएम सचिव अनन्त आकाश, सीआइटीयू महामंत्री पूर्व छात्र संघ लेखराज, कांग्रेस के नेता मौहम्मद अल्ताफ, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केन्दीय अध्यक्ष बालेश बबानिया, उत्तराखंड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार, रेखा शर्मा, एडवोकेट दुर्गा ध्यानी, अनुराधा मंदौला, बरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी अम्बुज शर्मा, शमीम, हसीन, हामिद, रामकृष्ण मोमिन आदि बडी संख्या में प्रतिनिधि शामिल थे।