Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दशहरा पर परिवार संग देवप्रयाग पहुंचे अखिलेश यादव, संगम पर स्नान कर मां गंगा का लिया अशीर्वाद

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: दशहरा पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया। बता दें कि अखिलेश सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे थे।

उत्तराखंड पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश ने कहा, अविभाजित यूपी के समय सपा सरकार ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य किए थे, जो अब तक आगे नही बढ़ पाए हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, लिपुलेख सड़क और सीमा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर हमला बोला।  कहा कि लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर जो उनके भावी मुख्यमंत्री बनने को पोस्टर लगाया गया, वो कार्यकर्ताओं की अपनी सोच है। उनका उद्देश्य हर हाल में भाजपा को रोकना है। कहा, आज सपा उत्तराखंड में कमजोर जरूर है, लेकिन एक समय था जब हरिद्वार से सपा का सांसद होता था। कई विधायक उनके यहां से जीतकर जाते थे।