Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अग्निपथ योजना के विरोध में परेड ग्राउंड में युवाओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को युवाओं ने भारत बंद का आह्वान किया। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस भी चाक-चैबंद रही। हालांकि, इस बीच राजधानी दून में युवाओं का प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को दून परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए युवाओं ने अर्धनग्न होकर योजना का विरोध किया और सेना बहाली में टीओडी (टूर ऑफ ड्यूटी) वापस लिए जाने की मांग की। युवाओं ने इसे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि वो लोग कई वर्षों से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और अग्निपथ योजना लाकर सरकार उनके भविष्य के साथ मजाक कर रही है। युवाओं का कहना है कि वो हम लोग जान हथेली पर रखकर बॉर्डर पर जाकर देश की रक्षा करेंगे और 4 साल के बाद हमको नौकरी से हटा दिया जाएगा। यहां तक कि पेंशन भी नहीं मिलेगी। युवाओं ने जल्द ही सरकार को अग्निपथ योजना को बंद कर पुरानी सेना भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने की मांग की। देश के कई राज्यों में आर्मी भर्ती के कैंडिडेट्स अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का दौर उत्तराखंड तक पहुंचा है। अब दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश के अलावा दक्षिण भारत में भी युवा सड़कों पर उतरे हैं। युवाओं की मांग है कि सेना में संविदा पर भर्ती न की जाए। बिना पेंशन और ग्रेच्घ्युटी के अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की केंद्र द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव वापस लिया जाए।