Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दया किशन कलोनी बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, नए पदाधिकारियों की सूची जारी

Champawat Dehradun Delhi Khatima Mussoorie Udham Singh Nagar Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है I जिसमें तराई के जुझारू नेता दया किशन कलोनी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। खटीमा के रहने वाले डीके कलोनी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। 2003 में सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। डीके कालोनी 25 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे, साथ ही 2016 से 2022 तक कांग्रेस के प्रवक्ता भी रहे। 2022 विधानसभा चुनाव में वो खटीमा से टिकट के दावेदार भी रहे थे।

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में महामंत्री संगठन, महासचिव, सह कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है I

Photo: दया किशन कलोनी, प्रदेश प्रवक्ता, आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद दया किशन कलोनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने छला है। 24 साल में राज्य की राजधानी तय नहीं हो पाई और पलायन रोकने की कोशिश तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दे पर राजनीति करती है, आने वाले समय में राज्य के बुनियादी मुद्दों पर युवाओं, और महिलाओं को साथ जोड़कर काम किया जाएगा।