Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने किया एक मौका केजरीवाल को कैंपेन शुरु

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से एक नए कैंपेन को लॉन्च किया एक मौका केजरीवाल को। उन्होंने दिल्ली में किए गए कार्यों पर दिल्ली की जनता से अलग अलग वीडियो बनाकर भेजने की बात कही। आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में उत्तराखंड के 30 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं जो दिल्ली में आप पार्टी द्वारा किए गए कार्यों से काफी संतुष्ट हैं और उनके द्वारा बनाए गए वीडियो जब उत्तराखंड के लोग देखेंगे तो उन्हें यकीन आएगा कि कैसे कम समय में ही दिल्ली में आप पार्टी ने भारी बदलाव करते हुए शिक्षा,स्वास्थ,बिजली,पानी के क्षेत्र में काम किए हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक मौका केजरीवाल को दिया तो उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में जमकर विकास कार्य किए । अब एक मौका दोबारा अरविंद केजरीवाल और कर्नल कोठियाल को देने की जरुरत है ताकि दिल्ली जैसा विकास उत्तराखंड में भी हो सके। आज प्रदेश को बने हुए 21 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन इन 21 सालों में आज भी प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ,रोजगार,पालयन जैसी गंभीर समस्याएं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि इस कैंपेन के जरिए निश्चित तौर पर हमारे दिल्ली के प्रवासी भाई बहन दिल्ली सरकार के कामों को यहां अपने रिश्तेदारों को उत्तराखंड में भी बताएंगे और हमारे उत्तराखंड नवनिर्माण मिशन में ये मील का पत्थर साबित होगा। जिस तरह दिल्ली की जनता ने एक मौका केजरीवाल को दिया,उसी तरह उत्तराखंड की जनता एक मौका कोठियाल को देगी ताकि उत्तराखंड नवनिर्माण हो सके।