Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शिशुपाल राणा चौकी प्रभारी धारा ने 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार

Uttarakhand


Big News Today Team

थाना कोतवाली नगर , जनपद देहरादून

दिनांक 19/09/21*

10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे “अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर ADTF टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।

    इसी क्रम में गठित पुलिस ADTF टीम  द्वारा चौकी धारा क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान ओंकार रोड पर पारस कपूर थाना बसंत विहार द्वारा पुत्र संजय कपूर निवासी ओंकार रोड चक वाला को 10 ग्राम अवैध में के साथ स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया  

    अभियुक्त उपरोक्त के *विरुद्ध थाना  कोतवाली नगर में में धारा 8/21 NDPS ACT* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया  जाएगा ।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि वह सस्ते दामों में बरेली से स्मैक खरीद कर लाता है तथा देहरादून में स्कूल कॉलेज के लड़कों व मजदूरों इत्यादि को ऊंचे दामों में बेचते है जिससे उसे अच्छा खासा लाभ हो जाता है l अभी तो पूर्व में भी स्मैक तस्करी में तीन बार जेल जा चुका है

गिरफ्तार अभियुक्त

1 पारस कपूर पुत्र स्वर्गीय संजय कपूर निवासी 245 ओंकार रोड चक्कू वाला थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 25 वर्ष ।


  • बरामदगी

1–10 ग्राम ग्राम अवैध स्मैक
2–इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3– एक स्कूटी

पुलिस टीम

उo निo शिशुपाल राणा चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर
कांo 300 धीरेंद्र पत्याल
कांo 266 अमित कुमार
कांo 1155 दरवान