Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

यमुनोत्री धाम यात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big news today)। बीते रोज यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की  अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। एक श्रद्धालु ने जानकीचटृी के पास दम तोड़ा, जबकि महिला तीर्थयात्री की बड़कोट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक निवासी 66 वर्षीय गंगधार बीशेठी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। यात्रा मार्ग में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जानकीचटृी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, महाराष्ट्र निवासी 49 वर्षीय लक्ष्मी बाई, पत्नी नामदेव गतीर, दोबाटा में रुकी हुई थीं।

अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बड़कोट अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस की ओर से आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को हुई इन दो मौतों के बाद इस ग्रीष्मकालीन यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *