Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री ने की छात्रों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री 

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

मसूरी, 02 अक्टूबर(Big news today)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी झड़ीपानी स्थित सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में। सेवा संकल्प अभियान के तहत समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की और विद्यार्थियों से संवाद भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और सीखने का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान छात्रावास प्रबंधन की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए छात्रावास परिसर में खेल मैदान विकसित किए जाने की मांग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखी गई। मंत्री गणेश जोशी ने मांग का संज्ञान लेते हुए छात्रावास प्रबंधन को आश्वस्त किया कि बच्चों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल मैदान के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल सुविधाएं भी अत्यंत आवश्यक हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे और सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाएं मिलें। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, वार्डन विनय ध्यानी, सभासद गौरी थपलियाल, नरेंद्र मेलवान, जसोदा शर्मा, सपना शर्मा, सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *