Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट योगदान दे : एसपी

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
चमोली(Big news today)। उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में सीधी भर्ती के माध्यम से नवनियुक्त अधिकारियों को उनके नियुक्ति स्थलों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इसी क्रम में भुवनेश्वर उड़ीसा में 06 माह का बेसिक प्रशिक्षण एवं देहरादून में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत FSSO हिमांशु जोशी का जनपद चमोली आगमन हुआ।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार एवं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा नवनियुक्त अधिकारी का स्वागत करते हुए उनके आगामी 02 माह के व्यावहारिक (फील्ड) प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर एसपी चमोली ने कहा कि फील्ड प्रशिक्षण अधिकारी के व्यावहारिक ज्ञान, कार्यकुशलता एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को और अधिक मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है, उन्होंने आशा व्यक्त की कि FSSO हिमांशु जोशी पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपना प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे तथा भविष्य में जनसेवा, अग्नि सुरक्षा, वनाग्नि रोकथाम एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *