Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कॉठ–कम वर्षा के बीच नहरों में तुरंत पानी छोड़ने के निर्देश, एक सप्ताह में बंद नलकूप चालू होंगे

Dehradun Uttarakhand


 

Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

मुरादाबाद (Big news today)  ।   कॉठ सिंचाई खंड मुरादाबाद की मासिक बैठक मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार ने किया।

बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकांश कार्य पूर्ण पाए गए, जबकि महमूदपुर रजवाहे को गागन नदी से जोड़ने का कार्य प्रगति पर बताया गया। मुंडापांडे में शिवपुरी कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित क्षतिग्रस्त पुल के संबंध में उन्होने एसडीओ अफजलगढ़ मलखान सिंह को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लघु सिंचाई विभाग के तहत किसानों की अनुदान की शेष धनराशि भी शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही गई।बैठक में बताया गया कि वर्तमान में सिल्ट सफाई, नहर कटिंग, कुलाबों तथा सिंचाई शुल्क से संबंधित कोई विशेष समस्या नहीं है। वर्ष 2012 से प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को निःशुल्क सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।कम वर्षा के कारण धान की रोपाई प्रभावित होने पर उपाध्यक्ष ने सभी नहरों में तत्काल पानी छोड़ने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ नहरों में मंगलवार शाम से ही पानी छोड़ा जाएगा, जिससे किसान समय पर धान की रोपाई कर सकें।बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में छह सरकारी नलकूप यांत्रिक खराबी तथा सात नलकूप विद्युत दोष के कारण बंद हैं। अध्यक्ष ने सभी बंद नलकूपों को एक सप्ताह के भीतर ठीक कर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही बताया गया कि डायरेक्ट विद्युत आपूर्ति वाले नलकूपों को 10 घंटे, ग्रामीण फीडर से जुड़े नलकूपों को 18 घंटे तथा नगर क्षेत्र से जुड़े नलकूपों को 22 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी गई। इसके बावजूद उन्होने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में बोलते सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई फोटो 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *