CCTNS पोर्टल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: राजीव स्वरूप

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप का कड़ा निर्देश — CCTNS पोर्टल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी थानों को डेटा अपडेट का अल्टीमेटम

CCTNS पोर्टल की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा, सभी थानों को डेटा अपडेट के सख्त निर्देश — गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप

देहरादूनI पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने परिक्षेत्र के सभी जनपदों के CCTNS नोडल अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विभिन्न पोर्टलों में की जा रही कार्यवाही की व्यापक समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी स्वयं अपने निकट पर्यवेक्षण में CCTNS पोर्टल में की जाने वाली समस्त अपडेटिंग सुनिश्चित करें। अज्ञात/गुमशुदा व्यक्तियों एवं संपत्ति का विवरण स्पष्ट और पूर्ण रूप से दर्ज किया जाए ताकि पहचान में आसानी हो सके।

आईजी ने यह भी निर्देशित किया कि—
• वांछित अभियुक्तों का विवरण निर्धारित प्रारूप के अनुसार विस्तृत रूप में अपलोड किया जाए।
• संबंधित पोर्टल पर साक्ष्यों का संकलन और अपलोडिंग नियमसम्मत रूप से की जाए।
• गिरफ्तार अभियुक्तों, अज्ञात शवों, तथा सजायाफ्ता अपराधियों के फिंगरप्रिंट/चांस प्रिंट समय से पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।

इसके अतिरिक्त, वर्तमान में चल रहे विशेष अभियान के तहत CCTNS के सभी फार्मों में शत-प्रतिशत डाटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने और CM हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए।

आईजी राजीव स्वरूप ने जोर देकर कहा कि तकनीकी प्लेटफॉर्म पर सटीक और त्वरित डेटा अपडेटिंग से न केवल अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी, बल्कि पुलिसिंग की पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *