Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की देखिए

Uttarakhand


Big News Today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद दुर्गामल्ल पार्क, गढी कैंट और गांधी पार्क स्थित शहीद दुर्गामल्ल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद दुर्गामल्ल जी का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है। जीवन तो सभी जीते हैं परन्तु दुनिया सदियों तक केवल उन्हीं को याद करती है जिन्होंने अपने देश के लिये संघर्ष और बलिदान किया होता है। अमर शहीद दुर्गामल्ल जी ऐसे ही व्यक्तित्व थे। ये हमारा कर्तव्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी, शहीदों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जाने। शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम बङे स्तर पर आयोजित किये जाने चाहिये और युवाओं को इनमें प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।