Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

खबर का असरः बिजली विभाग ने खंबे से तुरंत हटाया अर्थिंग-बैलेंसिंग का तार, लोगों ने ली राहत की सांस

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : बिग न्यूज टूडे की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है। जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर रहने वाले आपके बिग न्यूज टुडे ने आपको बताया था कि देहरादून में गांधी पार्क के सामने पायल और छायादीप सिनेमा वाली गली में बिजली के ट्रांसफार्मर के खंबों से 11 हजार वाट की लाईन से अर्थिंग-बैलेंसिंग की तार टच होने का खतरा बना हुआ है।

video

बिग न्यूज टुडे की खबर का संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के क्षेत्रीय एसडीओ भानू प्रताप ने तुरंत बिजली कर्मचारियों को मौके पर भेजा I कर्मचारियों ने जांच के बाद पाया कि खंबे से नीचे जमीन में गड़ा earthing wire ढीली हो चुकी हैI साथ ही खंबे को मजबूत स्थिति में पाते हुए कर्मचारियों ने earthing balancing की खतरे वाली तार को ही हटा दिया है I इससे लोगों ने राहत की साँस ली है I और बिजली विभाग का आभार जताया है I