Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस ने मनोज रावत पर जताया भरोसा

Dehradun Delhi Kedarnath Rudraprayag Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : उत्तराखण्ड की केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत पर भरोसा जताते हुए उन्हे केदारनाथ उपचुनाव के मैदान में उतारा है। मनोज रावत लंबे समय से केदारनाथ क्षेत्र में सक्रिय हैं, वह पहले भी केदारनाथ से विधायक रह चुके हैं। मनोज रावत 2022 में भाजपा की शैलारानी रावत से विधानसभा चुनाव हार गये थे, उसके बाद भी वे लगातार क्षेत्र में बने हुए थे, कांग्रेस ने उनकी निष्ठा को देखते हुए फिर से मौका दिया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है, इस पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति पर केदारनाथ विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में मनोज रावत को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित जा रहा है। मनोज रावत 2017 से 2022 तक कांग्रेस के केदारनाथ सीट से विधायक रहे हैं। 2022 में भी कांग्रेस ने मनोज रावत पर भरोसा जताया था, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह तीसरे नंबर पर रह गए थे।

बता दें प्रत्याशी की घोषित होने से पहले कल देहरादून में कांग्रेस की समन्वयक कमेटी की बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में केदारनाथ उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी। बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा था कि तीन नामों का पैनल बना कर आलाकमान को भेज दिया गया है। जिसके बाद रविवार को उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक भाजपा ने अपने पत्ते नही खोले थे।

मनोज रावत सोमवार 28 अक्टूबर को ऊखीमठ में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद विजयनगर अगस्त्यमुनि में रोड शो होगा। इसके बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। नामांकन में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल मौजूद रहेंगे।