Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एफ आर आई (FRI) लेडीज क्लब ने सादगी से मनाया तीज उत्सव

Uttarakhand


देहरादून

Big news today report

एफ0आर0आई0 लेडीज क्लब ने सादगी से मनाया तीज उत्सव

एफ0आर0आई0 लेडीज क्लब द्वारा सावन की हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन कोविड-19 की सावधानी को ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीज महोत्सव की इस मधुर संध्या पर प्रतिभागियों ने लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सविता ने राजस्थानी लोकनृत्य व सावित्री ने पहाडी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। नीलम के सितार वादन के मधुर संगीत ने शमा बांध दिया व मनीषा एवं शालिनी के युगल नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष मोहिनी रावत ने पहले स्थान पर प्रीति सिंह , दूसरे स्थान पर अपर्णा मिश्रा व तीसरे स्थान पर पूजा गिनवाल को तीज क्वीन के क्राउन से सम्मानित किया गया।