forest fire in almora four forest guard dead

अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में भयानक अग्निकांड, 4 वनकर्मियों की मृत्यु व 4 घायल

Almora Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में गुरुवार की दोपहर को भयानक अग्निकांड हो गया। जिसमें 4 वन्यकर्मियों की मौत हो गई और 4 अन्य वनकर्मी बुरी तरह जलकर जख्मी हो गए हैं उनको अस्पताल एयरलिफ्ट करके पहुचाया गया है। forest fire in almora four forest guard dead

बिन्सर वन्यजीव विहार, अल्मोड़ा के सिविल सोयम वनप्रभाग में वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने प्रकट किया गहरा दुःख –घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराने के दिये निर्देश. forest fire in almora four forest guard dead

विदित हो कि यह दुर्घटना आज दोपहर में 3.30 बजे के करीब बिन्सर वन्यजीव विहार, अल्मोड़ा के सिविल सोयम वनप्रभाग में घटित हुई। बताया गया कि बोलेरो वाहन में 8 वनकर्मी सवार थे। वनाग्नि से बोलेरो वाहन में सवार 4 वनकर्मियों की आग में झुलसने से मृत्यु एवं 4 अन्य वनकर्मीयों के आग से झुलसने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। forest fire in almora four forest guard dead

अल्मोड़ा अग्निकांड बिन्सर वन्यजीव विहार

मृतक वनकर्मियों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश– बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किये जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और दुःख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने इस हादसे में झुलसकर घायल होने वाले चार वन्य कर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए।

अल्मोड़ा अग्निकांड बिन्सर वन्यजीव विहार-
घटना में मृतक वनकर्मी : दीवान राम -35, करन आर्य- 21 , त्रिलोक मेहता-56 (वन कर्मी), पूरन मेहरा-52 पीआरडी जवान

घटना में घायल वनकर्मी : कृष्ण कुमार(21), भगत सिंह भोज (38), कैलाश भट्ट (44), कुंदन नेगी(44) (पीआरडी जवान)
अल्मोड़ा अग्निकांड बिन्सर वन्यजीव विहार-2
अल्मोड़ा अग्निकांड बिन्सर वन्यजीव विहार-2

इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी के द्वारा दिए गए। – मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने बताया कि घटना पर शासन पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार घायल कर्मियों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । (नोट- फीचर्ड इमेज एवं अन्य इमेज अथवा फोटो-तस्वीरें साभार ली गई हैं, जिनका उद्देश्य सटीक सूचना पहुंचाना है।)