Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आज रात 12 बजे से टोल टैक्स में हो रही बढ़ोत्तरी, 5 से 10 प्रतिशत अधिक कटेगी रकम

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देश भर में टोल टैक्स में हो रही वृद्धि क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भी रविवार की मध्य रात्रि के बाद लागू हो गई है। ऐसे में देहरादून से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को करीब दस-दस रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीएस गुंसाई ने बताया कि टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सभी टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें रविवार की रात से लागू होंगी। देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए के लिए करीब 10 रुपये टोल में वृद्धि होगी।

इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पड़ने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि देहरादून से वाया भगवानपुर रुड़की होकर दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को भगवानपुर स्थित टोल पर करीब पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।

प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को टोल टैक्स में संशोधन किया जाता है. इस बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इस फैसले को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था. 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पूरे हो गए. ऐसे में अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 2 जून की रात 12 बजे से बढ़ी हुई टोल टैक्स की दरों को लागू करने की तैयारी है.