Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने कैलाश चंद्र गहतोड़ी के परिजनों से की मुलाकात

Dehradun Uttarakhand


काशीपुर/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को काशीपुर पहुंचकर चंपावत के पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की.


सीएम धामी ने कहा की स्व. कैलाश ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई, राजनीतिक जीवन में कैलाश दा कर्मठता के सशक्त प्रतीक थे। उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रहा, गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कैलाश दा के सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। इस दौरान सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं.

dehr