Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Happiness: जानिए सांसद अनिल बलूनी ने क्यों कहा कि “मित्रों, आज मेरे लिए संतुष्टि के पल हैं”

Uttarakhand


Photo: श्री अनिल बलूनी, श्री जितेंद्र सिंह और प्रोफेसर पंकज चतुर्वेदी

देहरादून By : Big News Today

उत्तराखंड में कैसंर इंस्टिट्यूट की स्थापना को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ती हुई दिख रही है इसको लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने संतुष्टि भी जाहिर की है। मुंबई के टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर प्रौ. पंकज चतुर्वेदी ने उत्तराखंड का दौरा किया है. और दिल्ली लौटकर सांसद अनिल बलूनी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से भी मुलाकात की है। इसको लेकर अनिल बलूनी ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि आज उनके लिए संतुष्टि के पल हैं। बिग न्यूज टुडे के पाठकों के लिए बलूनी की पोस्ट नीचे अक्षरश प्रकाशित कर रहे हैं।

मित्रों , आज मेरे लिए संतुष्टि के पल हैं, आज मेरी उत्तराखंड में टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना की मुहीम एक कदम और आगे बड़ी है. मुंबई के टाटा कैंसर इन्स्टिटूट के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर पंकज चतुर्वेदी ने उत्तराखंड का दौरा किया, वहां वरिष्ठ अधिकारियों से बात की कि कैसे टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट की उत्तराखंड में स्थापना हो.उन्होंने हल्द्वानी स्थित स्टेट कैन्सर हॉस्पिटल का भी दौरा किया और अधिकारियो से मुलाकात की ।आज दिल्ली में प्रोफेसर चतुर्वेदी ने अटॉमिक एनर्जी के मंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी को मेरी उपस्थिति में अपने उत्तराखंड के दौरे की जानकारी दी और यह चर्चा हुई की कैसे इस महत्वपूर्ण कार्य को जल्दी पूरा किया जाये.” ( अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद)