Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Uttarakhand


Big news today

आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गये।

यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ली। मंत्री जी ने अधिकारियों की पिछली बैठक की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों ने मंत्री जी के समक्ष स्टाफ की कमी, जीर्णशीर्ण भवन, कर्मचारियों के ढांचे का पुनर्गठन आदि समस्या रखी।

समस्या को गंभीर पाते हुए मंत्री रेखा आर्य ने संयुक्त निदेशक एच के पुरोहित को सभी 13 जिलों के मत्स्य भवन की मरम्मत करने, मत्स्य निरीक्षको के लिए वाहन की व्यवस्था करने, कर्मचारियों के ढांचे का पुनर्गठन करने के निर्देश जारी किए।

मंत्री आर्य ने प्रशासनिक भवन में बैठने की व्यवस्था बनाने के लिए इसके विस्तार के निर्देश जारी किए।

इस मौके पर संयुक्त निदेशक एच के पुरोहित, उप निदेशक अल्पना हल्दिया, अतिरिक्त सचिव रमेश चलाल, उत्तराखंड मत्स्य निरीक्षक एसोसिएशन रविन्द्र कुमार, महामंत्री आमोद नोटियाल, उपाध्यक्ष साकेत सिंह, सदस्य मनोज रावत आदि मौजूद रहे।