Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बस की ट्रक से हुई भिड़ंत, सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: खटीमा चटिया फार्म में मुख्यमंत्री के सभास्थल के लिए जा रही एक बस बिगराबाग चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई।  बस और ट्रक की भिंड़त से बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालात सामान्य है।

दुर्घटना में बस में सवार करीब 22 बच्चे घायल हो गए। घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी हालात सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह भी घायल बच्चों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।