Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रुड़की पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, भाजपा पर बोला जमकर हमला

Dehradun Uttarakhand


रुड़की/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: रुड़की पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर भरोसा हो गया है कि इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनैतिक दलों ने भी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। शनिवार को मंगलौर में लिब्बरहेड़ी चीनी मिल के समीप बसपा सुप्रीमो मायावती भी पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचीं।

भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दल लंबे समय से केंद्र और अन्य राज्यों में काबिज हैं। इनकी कथनी और करनी में काफी अंतर होने की वजह से ऐसा लगता है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी केंद्र में आने वाली नहीं है। देश की जनता किसी हद तक इस बात को समझ चुकी है कि आज सभी का हित बहुजन समाज पार्टी में निहित है। भारतीय जनता पार्टी में हमेशा दलितों व अन्य पिछड़े वर्गों का शोषण किया है। मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड से लड़ने वाले बसपा प्रत्याशियों के समर्थन के लिए आई हूं। किसी भी अन्य पार्टी के साथ मिलकर नहीं अकेले ही चुनाव मैदान में बसपा पार्टी उतरी है। अपने अकेले के बूते चुनाव लड़ रहे हैं।