Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण , मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैंक कर्मियों को दिलाई शपथ

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को देहरादून स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सीईओ ने “वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण किया व वहां मौजूद समस्त बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनजागरूकता के लिए प्रयोग की जाने वाली एटीएम वैन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

इस दौरान राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के एजीएम राजीव पंत, एजीएम भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा अमित वीर सिंह, एजीएम स्टेट बैंक राकेश प्रियदर्शी समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।