Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

BIG NEWS: देश में लागू हुआ सीएए, अधिसूचना जारी

Delhi


बिग न्यूज़ टूडे: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत शरणार्थियों को देश की नागरिकता मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, सीएए के नियम जारी होने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।

सीएए को दिसंबर, 2019 में पारित किया गया था और बाद में इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन इसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये थे. यह कानून अब तक लागू नहीं हो सका है, क्योंकि इसके कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया जाना बाकी था. सीएए के लागू होने के बाद गैर मुस्लिम शरणार्थी भारतीय नागरिकता के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए उन्हें दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश के वर्ष का खुलासा करना होगा. इसके अलावा गैर मुस्लिम शरणार्थियों को किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी.