Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट स्कूलों में रख सकेंगे अस्थायी शिक्षक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर प्रधानाचार्य अपने स्तर से अस्थायी शिक्षक रख सकेंगे। प्रतिवादन के हिसाब से उन्हें रखे जाने का जल्द आदेश जारी होगा। यह कहना है शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत का। शिक्षा मंत्री ने यह बात उनसे मिलने पहुंचे राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से कही। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्युली के मुताबिक, संगठन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर मिला। राज्य में क्लस्टर विद्यालयों के संबंध में शिक्षा मंत्री ने बताया, इन विद्यालयों के नजदीक के अन्य विद्यालयों को मर्ज करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।

कहा, इन विद्यालयों में प्रवक्ता व्यायाम सहित सभी विषयों के शिक्षकों के मानक के अनुसार पद सृजित किए जा रहे हैं। करीब दो करोड़ रुपये इन विद्यालयों पर व्यय किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया, इन विद्यालयों के लिए जिन शिक्षकों की काउंसलिंग हो चुकी है। उन्हें भी जल्द तैनाती दे दी जाएगी। प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आहरण वितरण का अधिकार दिया जाएगा।