Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रेस कोर्स में नाबालिग की संदिग्ध अवस्था मे मौत के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देहरादून के रेसकोर्स स्थित फ्लैट में एक नाबालिग का शव मिलने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। मामला देहरादून के रेस कोर्स स्थित एक शिक्षिका के फ्लैट का है जिसमे नाबालिग नौकरानी का काम करती थी। संदिग्ध परिस्थितियों में उक्त नाबालिग किशोरी का शव बाथरूम से पाया गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून से फोन पर वार्ता की। उन्होंने डीआईजी पी रेणुका से कहा कि उक्त नाबालिग किशोरी की मौत के कारणों की स्पष्ट जांच की जाए।
उन्होंने एसएसपी देहरादून को कड़ाई से निर्देश देते हुए कहा कि यदि उक्त नाबालिक ने सुसाइड किया है तो उसके सोसाइड के कारणों की जांच होनी चाहिए और यदि जांच में पाया जाता है कि सोसाइड नहीं की बल्कि अन्य कारणों से उक्त नाबालिग की मृत्यु हुई है तो उसमे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी तथ्यों की स्पष्ट जांच हो। यदि मामले में नाबालिग के साथ कही भी कुछ गलत कृत्य किया गया हो तो उक्त मामले के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही नाबालिग से इस प्रकार से अपने फ्लैट में नौकरी करवाने वालो के व उसके माता पिता के विरुद्ध भी उक्त धाराओं में मामला लिखा जाना चाहिए।