Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दिल्ली में कांग्रेस और आप ने की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा

Delhi


बिग न्यूज़ टूडे: कांग्रेस और आप के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका औपचारिक एलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। इसके साथ ही अन्य कई राज्यों में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में सात लोकसभा सीट हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सभी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।