Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन

Dehradun Uttar Pradesh Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के कैबिनेट और वहां के मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है। उत्तर प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का दौरा हो चुका है और आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उनके मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे जहां रामलला के दरबार में दर्शन पूजन किया।

आज दोपहर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उनकी कैबिनेट महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से निकलकर श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। मंदिर पहुंच कर पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम का दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग यहां आकर गौरव का अनुभव कर रहे हैं, यह पल बहुत अद्भुत है, हमारे साथ हमारे सभी सहयोगी मंत्रिमंडल दर्शन करने प्रभु राम का आए हैं, मेरे लिए बहुत भावुक करने वाले यह क्षण है। उन्होने कहा कि प्रभु राम 500 वर्ष बाद अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो गए हैं,सनातन समाज का जीत हुआ है, यह जीत पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई है।

मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम को साष्टांग नमन कर  पूजा अर्चना की। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन से रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि रामलला को कई वर्षों तक टेंट में रहना पड़ा। आज भव्य मंदिर में रामलाला के दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर राम भक्त चाहता है की वह अयोध्या जाए। वहीं कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं उत्तराखंड जन्मभूमि है वहां राष्ट्रभक्त है, हर राम भक्त यह चाहता था की अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बने प्राण प्रतिष्ठा हो वैसे भी हमारे उत्तराखंड से मां सरयू निकालकर यहां पहुंचती हैं रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग में है जहां पर भगवान राम ने पितृ यज्ञ किया था तो हमारा अयोध्या से बहुत प्यारा संबंध है हम लोग यहां हमेशा आएंगे।