Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मिस्टर एवं मिस वेनम में युवाओं ने स्टेज पर बिखेरे जलवे

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे: आज शनिवार को मिस्टर एवं मिस वेनम का आयोजन कैनाल रोड स्थित वेनम क्लब में किया गया. कार्यक्रम में बतौर जज मानसी शर्मा मिसेज 2018 एवं माही सोनी सहित मिस आईकॉनिक 2023 दीपाली मौजूद रहे।


जानकारी देते हुए जुल्फिकार टाइगर ने बताया कि 16 दिसंबर को राहुल राय के कार्यक्रम के उपरांत मिस्टर एवं मिस वेनम की घोषणा कर दी गई थी और तभी से ऑडिशंस का काम चल रहा था इस पूरे कार्यक्रम को सजने में 10 से 12 दिन लग गए और आज मिस्टर एवं मिस वेनम का फाइनल हो रहा है। इसके लिए लगभग 200 युवाओं के ऑडिशन लिए गए और आज यहां पर फाइनल तीन राउंड के बाद परिणाम घोषित किए गए।


इस मौके पर धीरज कुमार ,प्रदीप कुमार, हिमांशु नारियल, पुरुषोत्तम भट्ट ,कोरियोग्राफर राज कुरैशी ,फैशन डिजाइनर सोनम शाह ,नमन दीप ,असिस्टेंट शुभम आदि मौजूद थे।