Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हिन्दू नेशनल इंटर कालेज में जलाया गया रावण का पुतला, सीएम धामी बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राजधानी देहरादून के हिन्दू नैशनल इंटर कालेज में रावण का पुतला जलाया गया। यहां का रावण दहन आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया। सबसे पहले लंका, मेघनाद ,फिर कुंभकर्ण और रावण के पुतलों का दहन किया गया।

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मात्र रावण के पुतले का दहन करना ही काफी नहीं है। हमें अपने भीतर की बुराइयों को जलाना है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम राम के आदर्शों को अपनाना है। उत्तराखंड देवभूमी है व यही से सनातन का उदय स्थल है,जन-जन के मन में सनातन व भगवान श्रीराम-सीता के प्रति अटूट श्रद्धा है।

सासंद बंसल ने दर्शकों का अभिवादन किया व कहा कि रावण से शक्तिशाली कोई नहीं था। रावण को मालूम था कि उसे कोई नहीं मार सकता। वह जानता था कि श्रीराम, भगवान के अवतार हैं और उन्हीं के हाथों उसकी मौत होगी, भगवान के हाथों मृत्यु होने से ही मोक्ष मिलेगा।रावण का चरित्र हमें संदेश देता है कि काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार का त्याग करना चाहिए। ये पांच चीजें जिसके जीवन में हैं, उसका सर्वनाश होना तय है। राम का चरित्र हमें जीवन को मर्यादित रूप से जीने का संदेश देता है। राम नाम मीठा है, इसका जाप करने से मुक्ति मिलेगी। विजयदशमीं पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हम अपने अहं को त्यागकर स्वयं पर विजय पाने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर रावण,लंका व मेघनाद, कुम्भकरण के पुतलो का दहन किया।