Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पुलिस ने कन्धे पर ढोई नशे की फ़सल,  100 बीघा से ज्यादा उखाड़ा भांग का खेत 

Dehradun Delhi Uttarakhand


bignewstoday.in Big News Today नशे के खेत को जैसे पुलिस छावनी में बदल दिया गया हो,  कुछ देर को तो ऐसा नज़ारा देखने को मिलाI big news today नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए कोशिशों के तहत उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने राजस्व,व वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान में लगभग तीन सौ नाली यानी 100 बीघा से ज्यादा अवैध भांग की खेती को नष्ट किया है। Report by: चिरंजीव सेमवाल 

 पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी समाज व युवा पीढ़ी में बढ़ रहे नशे के कुप्रचलन को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, अवैध नशे का खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान-2025 के अंतर्गत उनके द्वारा उत्तरकाशी जनपद में नशे के विरुद्ध जंग “उदयन” छेड़ी हुयी है, जिसमें उतरकाशी पुलिस न सिर्फ अवैध नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि इस मुहिम में पुलिस नशे के आदी हुये युवकों को चिन्हित कर उनकी कांउसलिंग करवाकर जीवन की मुख्य धारा में जोड़ने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस छावनी जैसा लगा खेत

 मुहिम उदयन के अंतर्गत ही पुलिस नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये जनपद के दूर-दराज के गांवों में ग्रामीणों द्वारा उमाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग, अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती को विनष्ट कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

   पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन  प्रशान्त कुमार ने मीडिया को बताया कि बीते शनिवार को पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ उत्तरकाशी के दूरस्थ क्षेत्र गाजणा पट्टी के सिरी व कोनगढ़ में छापेमारी कर स्तर पैदा की गयी बड़े प्रतिबन्धित भांग की खेती को नष्ट किया। 

टीम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन  प्रशान्त कुमार, उप जिलाधिकारी  बृजेश कुमार तिवारी एवं वन क्षेत्राधिकारी, प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पट्टी गाजणा के सिरी गांव, गांव से ऊपर करीब 3-4 किमी पैदल छानियों में व कोनगढ़ में ग्रामीणों द्वारा बडे स्तर पर उगाई गयी भांग की खेती को नष्ट किया गया। गत शनिवार को देर सायं तक चली विनष्टीकरण की कार्यवाही में पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा करीब 300 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी भांग की खेती को नष्ट किया गया। 

विनष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार धाँतरी, शैलेन्द्र सिंह नाथ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी  अजय सिंह, निरीक्षक खजान सिंह चौहान, उप वनक्षेत्राधिकारी महावीर सिह खरोला सहित पुलिस, राजस्व व वन विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारियों की टीम मौजूद रही।