Big News Today राज्य में अगले 6 महीने तक कोई हड़ताल नहीं हो सकेगी, कर्मचारी संगठनों के आंदोलन को देखते हुए ये महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यपाल ने अगले 6 महीने के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल करने पर उत्तराखंड में पाबंदी लगा दी है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद सचिव शैलेश बगोली ने आदेश जारी किया है जिसका गजट नोटिफिकेशन किया जाएगा।



