Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

‘बथों गढ़वाली’ फ़िल्म देखकर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, “पलायन के दर्द से जुड़ा रहा हूँ इसलिए कई योजनाएं शुरू कीं थीं”

Dehradun Delhi Pauri Garhwal Uttarakhand


डोईवाला (Big News Today) : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन और खाली होते गांव-खलिहान के दर्द की कहानी कहती हुई फ़िल्म पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला के साथ के कई कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों ने डोईवाला में देखी।

उर्मि नेगी निर्मित ‘बथों गढ़वाली’ फिल्म देखी। निर्माता निर्देशक उर्मि नेगी सहित प्रख्यात कलाकार व पूर्व राज्यमंत्री घना भाई आदि अनेक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म की पटकथा, निर्देशन, कलाकारों के अभिनय की खुलकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ये फिल्म पलायन की पीड़ा और खाली होते पहाड़ों को दर्शाती है। फ़िल्म को लेकर त्रिवेंद्र ने कहा कि वे स्वयं भी इस दर्द से जुड़े हैं इसीलिए उन्होंने होम स्टे, अटल आयुष्मान, घसियारी कल्याण योजना लाकर उस पीड़ा को कम करने का प्रयास किया था। 

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की, कि फिल्म के अंत में इन्हीं योजनाओं के माध्यम से रिवर्स पलायन होते हुए दिखाया गया है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस फिल्म को परिवार सहित देखने की अपील की।

 साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार से अन्य फिल्में भी उत्तराखंड की परिस्थितियों, इतिहास और संस्कृति पर बनेंगी।