Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधानसभा भर्ती: बर्खास्त कर्मचारियों को मिला सुब्रमण्यम स्वामी का सहारा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सीएम धामी को पत्र लिखा कि 228 कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ!

Dehradun Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)
विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी का सहारा मिला है। सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बर्खास्त कर्मचारियों की पुनः बहाली की उम्मीद जताई है। पत्र में स्वामी ने कहा है कि बर्खास्त कर्मचारियों ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। स्वामी ने सीएम को लिखे अपने पत्र में आगे कहा है कि उनको भी लगता है कि एक ही राज्य में एक ही तरह से रखे गए दो अलग-अलग कर्मचारियों में भेदभाव किया जाना ठीक नहीं है।

उन्होंने लिखा है कि उन्हें पूर्ण विशवास है कि सीएम बर्खास्त कर्मचारियों की पुनः बहाली करेंगे।