Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में पूरी होकर ध्वजारोहण से होगी समाप्त, उत्तराखंड कांग्रेस सोमवार को बनायेगी मानव श्रृंखला और जानिए क्या है प्लान

Dehradun Jammu & Kashmir Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सोमवार को समापन कश्मीर में हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम की भी जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी सोमवार 30 जनवरी को जम्मूकश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर ‘ भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन अवसर पर तिरंगा फहराने के साथ ही एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

फोटो: सूर्यकांत धस्माना, सोनिया आनंद रावत एवं अन्य

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद राज्य स्तरपर होने वाली ‘हाथ से जोड़ो हाथ यात्रा’ को कैंट क्षेत्र में शुरू कर चुके सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस अवसर पर प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। देहरादून में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। धस्माना ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस मुख्यालय से गांधी पार्क तक मानव श्रृंखला बना कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्राके बाद राज्य स्तर पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू हो रही है। जिसके राज्य को 5सेक्टर में बांटकर उनके संयोजक भी बना दिये गए हैं। रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपनी कैंट क्षेत्र में ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ भी अरम्भकर दी।