Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट पर सुनवाई टली, अब 5 जनवरी को फैसला सुनाएगी कोर्ट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से संबंधित मामले की मंगलवार को न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि मुकर्रर की है। अब इस मामले में सुनवाई आगामी पांच जनवरी को होगी। उसी दिन कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवान ने बताया कि आज सुनवाई हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर फैसला होना था, लेकिन अब पांच जनवरी तक इंतजार करना होगा।